काँटों से कलियाँ चुनने वाले बहुत कम मिलेंगे
दुश्मन से मिलने जुलने वाले बहुत कम मिलेंगे
दूसरों की बुराई तो हर कोई कर लेता मगर
अपनी बुराईयाँ सुनने वाले बहुत कम मिलेंगे
अमीर घर के दरवाजे गरीबों की दस्तक से
पहली बार में खुलने वाले बहुत कम मिलेंगे
किसी के दामन पर अगर पड़ गए दाग तो
आसानी से धुलने वाले बहुत कम मिलेंगे
अमीरों के लिए स्वेटर बुनने वालो बहुत हैं
गरीब के लिए बुनने वाले बहुत कम मिलेंगे
© राहुल रेड

0 टिप्पणियाँ