क़तआत
हम तो ग़लती मान के सॉरी कह देगें
अपनी ग़लती ढँकने वाले अपनी सोच
मेरे अंदर तर्क अभी तक जिन्दा है
आँख मूँदकर चलने वाले अपनी सोच
यूँ ही नहीं मैं लिखता सबके हक की बात
नाइंसाफी अपने वश से बाहर है
सबकुछ कहता सीधी-सीधी भाषा मे
बात घुमानी अपने वश से बाहर है
भारत के तीरंदाजों ने यूनानी
सेनाओं की ऐसी तैसी कर डाली
यूँ ही नाम के आगे ना सम्राट लगा
सीमाओं की ऐसी तैसी कर डाली
गीत, ग़ज़ल में पूरी बातें ना कहते
कुछ बातें रखते हैं दिल में छिपाकर लोग
अपने भारत में लव मैरिज होती है
वो भी करते हैं लड़की को भगाकर लोग
हुये हैं यहाँ पर बहुत क्रांतिकारी
भगत सिंह जैसी वगावत कहाँ है
बहुत याद आते हैं बचपन के लम्हे
जवानी में फिर वो शरारत कहाँ है
© राहुल रेड
कतआ हिन्दी के मुक्तक की भांति चार मिसरों का होता है, यह दो शे’रों से मिलकर बनता है | इसमें एक मुकम्मिल शे’र होता है..मतला तथा एक अन्य शे’र होता है| जब शायर ..एक शेर में अपना पूरा ख्याल ज़ाहिर न कर पाए तो वो उस ख्याल को दुसरे शेर से मुकम्मल करता है। कतआ शायद उर्दू में अरबी-फारसी रुबाई का विकसित रूप है| अर्थात दो शे’रों की गज़ल|

0 टिप्पणियाँ