ये इंसाफ वाली अदालत कहाँ है,
जहाँ न्याय हो वो इमारत कहाँ है|
परिश्रम है इनका जमीं दूसरे की,
गरीबों की कोई अमानत कहाँ है|
ये कहते तो सब बेटियों को बचाओ,
मगर बेटियों की हिफाजत कहाँ है|
सराफत का करती है दुनियाँ दिखाबा,
जमाने में लेकिन शराफत कहाँ है|
हमे जाति मजहब में बाँटा इन्होंने,
वगरना हमारी अदावत कहाँ है|
शिकायत हमें आपके भक्त से है,
हमें आपसे कुछ शिकायत कहाँ है|
हुये हैं यहाँ पर बहुत क्रांतिकारी,
भगत सिंह जैसी वगावत कहाँ है|
बहुत याद आते हैं बचपन के लम्हे,
जवानी में फिर वो शरारत कहाँ है|
खलीफा कहो चाहे खुद को मुगल तुम,
ख़लीफ़ाओं की अब रियासत कहाँ है|
चले उन पे दोनों तरफ से ही पत्थर,
यहाँ कोई काफिर सलामत कहाँ है|
ये बिस्तर के किस्से बदन की कहानी,
हवस के पुजारी मुहब्बत कहाँ है|
© राहुल रेड

0 टिप्पणियाँ