किसी के टोकने से फर्क नहीं पड़ता
रोड़ा बन रोकने से फर्क नहीं पड़ता
दर्द देकर बेशुमार मखमली रुमाल से
बाद आँसू पोछने से फर्क नहीं पड़ता
लूट जाने की जैसे आदत सी पड़ गयी
अब तुम्हारे नोंचने से फर्क नहीं पड़ता
पढ़ ले चाहें जितनी मजहबी किताब तू
बिना तर्क सोंचने से फर्क नहीं पड़ता
अन्धों के शहर में मुट्ठी भर धूल फकत
आँखों में झोंकने से फर्क नहीं पड़ता
अगर हिम्मत नहीं संघर्ष करने की फिर
तकदीर को कोसने से फर्क नहीं पड़ता
© राहुल रेड
0 टिप्पणियाँ