गाँव का देहाती हूँ पर तजुर्बा है शहर का
===============================

hindi ghazal rahul red


 प्रदूषण से लेकर दंगो तक के कहर का
 फैला है जाल वहाँ धर्म जाति के जहर का

 देखा बहुत है भेद भाव शहर के लोगो में
 गाँव का देहाती हूँ पर तजुर्बा है शहर का

 मिलती नही कीमत अपनी ही मेहनत की
 फसलें उगाये किसान पानी ले नहर का

 सब्जी की महँगाई चिल्लाने वाले शहरी लोगों
 एक दिन गुजार के देखो खेतों में दोपहर का।

 © राहुल रेड